देवरी में नक्सलियों ने की पोस्टरिंग, पुलिस अलर्ट

सीमाई इलाकों में पुलिस चला रही एलआरपी लगातार जारी है छापेमारी अभियान देवरी/भेलवाघाटी. सीमाई इलाके में नक्सलियों की पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. नक्सल गतिविधि की सूचना पर गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने रविवार को सीमाई इलाके टूहियो, खोटो, सरौनमोड़, चिलखारी, बुधवाडीह, बेलाटांड़ आदि गांव में एलआरपी चलायी गयी. अभियान में […]

सीमाई इलाकों में पुलिस
चला रही एलआरपी
लगातार जारी है छापेमारी अभियान
देवरी/भेलवाघाटी. सीमाई इलाके में नक्सलियों की पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. नक्सल गतिविधि की सूचना पर गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने रविवार को सीमाई इलाके टूहियो, खोटो, सरौनमोड़, चिलखारी, बुधवाडीह, बेलाटांड़ आदि गांव में एलआरपी चलायी गयी. अभियान में देवरी थाना के एसआइ डाले उरांव, चतरो कैम्प के सीआरपीएफ सी सेवन के सब इंस्पेक्टर मधुसूदन सरकार व कई जवान शामिल थे.
शनिवार रात भाकपा माओवादियों ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमसिया एवं गरंगघाट में पोस्टरबाजी कर उपस्थिति दर्ज करायी.
भेलवाघाटी थाना प्रभारी (प्रभार ) महंती कुमार सिंकू ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके हथगढ़, बंडिया, हरकुंड, महेशकिशोर, करकाटांड़, तैतरिया, जरहा , गुरूड़बाद, पोस्तमारा, रमनीटांड़, बरमसिया, गरंगघाट समेत आस-पास के गांवों में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा हैं. कहा कि नक्सली पोस्टर को हटा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >