घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, आस्था की बही गंगा

महापर्व. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न, भक्ति गीतों से गूंजे इलाके चारों ओर छठ मइया के गीत और घाटों पर आस्था का सैलाब, सोमवार को यह नजारा लगभग हर घाट में देखने को मिला. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो […]

महापर्व. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न, भक्ति गीतों से गूंजे इलाके

चारों ओर छठ मइया के गीत और घाटों पर आस्था का सैलाब, सोमवार को यह नजारा लगभग हर घाट में देखने को मिला. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया.

गिरिडीह : भगवान भास्कर को अर्घ्य देने सोमवार को कई छठ व्रती ढोल-बाजा के बीच विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे तो कई संस्थाओं की ओर से व्रतियों के बीच फल, दूध व नारियल का वितरण किया गया.

इसके पूर्व रविवार को विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.शहरी क्षेत्र के अरगाघाट छठ घाट पर भारी संख्या में लोग अर्घ्य देने के लिए पहुंचे. कई व्रती दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे थे. मेट्रोस घाट, शिव घाट, शास्त्रीनगर घाट, दिनदयाल घाट, पुराना उसरी पुल सिरसिया, नया उसरी पुल सिहोडीह, शीतलपुर, बनियाडीह, सरैयाडीह आदि क्षेत्रों में भी अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. उपायुक्त उमाशंकर सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ शास्त्रीनगर नदी घाट पर अर्घ्य में शामिल हुए. यहां डीडीसी वीरेंद्र भूषण की धर्मपत्नी कंचनलता ने भगवान भाष्कर अर्घ्य दिया. मौके पर उनकी भाभी ज्योति भूषण, सीआरपीएफ कमांडेंट प्रदीप सिंह कैले ने भी भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पण किया.

वहीं बनियाडीह स्थित छठ तालाब में अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से फल व दूध भी वितरण किया गया.

साथ ही बनियाडीह में अकदोनी खुर्द पंचायत के उप मुखिया दिनेश यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, राजेश कुमार, दिलीप पासवान, संजय कुमार, जीवेश कुमार, प्रमोद यादव पप्पू की ओर से फल बांटा गया. बदडीहा, अकदोनी, गपैय, बरहमोरिया, गुजियाडीह, पपरवाटांड़, महुआटांड़, महेशलुंडी, करहरबारी समेत अन्य इलाकों में भी छठ पूजा की धूम रही. इधर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने भी उपवास रख कर बड़कीपोखर में अर्घ्य अर्पित किया. मौके पर रवि पासवान, खुशबू, रानी, ममता, नेहा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >