पीड़िता ने थाना में की शिकायत
मामला बेंगाबाद प्रखंड की मानजोरी पंचायत का
बेंगाबाद. दीपावली के दिन एक पति ने पत्नी से मारपीट कर दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया. मामला मानजोरी पंचायत का है. पीड़ित महिला ने स्थानीय पंसस के घर जाकर रात को पनाह ली और सोमवार की सुबह बेंगाबाद थाना पहुंचकर शिकायत की. पीड़िता सरिता देवी ने कहा कि रविवार की रात पति प्रकाश साह घर आया. उसने राशन लाने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.
हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे और उसे छुड़ाया. महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई है. मायके में केवल मां है. ससुरालवाले उसे मायके से राशि मांगकर लाने को कहते हैं. इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
