लूट की सूचना पर परेशान रही पुलिस
बेंगाबाद : बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य पथ पर कर्णपुरा के पास झारखंड सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह आपसी रंजीश में दो गुटों में मारपीट हो गयी. उक्त पंप में सुबह योगेंद्र कुमार नामक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा.
इस दौरान तीन-चार बाइक पर दर्जनभर युवक वहां पहुंचे और योगेंद्र के साथ मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पर युवकों ने पंपकर्मी मो़ मिन्हाज के साथ भी मारपीट की और कांउटर में तोड़फोड़ की. इससे अफरा तफरी मच गयी. इसी बीच खबर फैल गयी की पंप में लूटपाट हो रही है़
सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और बाइक के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया़ पूछताछ में आपसी रंजीश में मारपीट की बात पता चली़ इसके बाद दोनों पक्षों के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और आपस में पंचायती कर मामला सलटाने की बात कही. इधर पंप कर्मी ने 12 हजार रुपया के नुकसान की बात कही है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. दोनों पक्ष के लोग आपस में निपटारा करने की बात कह रहे है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
