कोयला तस्करी में प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के चिलगा में जब्त चोरी का कोयला लदी बाइक के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बरहमोरिया के मुकेश कुमार , घोरंजो के बासुदेव महथा और टिकोडीह के तरुण साव के अलावा 10 बाइक के मालिक को नामजद बनाया गया है. मुकेश, तरुण और बासुदेव को पुलिस ने […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के चिलगा में जब्त चोरी का कोयला लदी बाइक के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बरहमोरिया के मुकेश कुमार , घोरंजो के बासुदेव महथा और टिकोडीह के तरुण साव के अलावा 10 बाइक के मालिक को नामजद बनाया गया है.
मुकेश, तरुण और बासुदेव को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच का जिम्मा अनि बिंदेश्वरी सिंह को सौपा है.
बुधवार को सूचना के आधार पर थाना के सअनि सुनील कुमार सिंह व आरएन मुंडा ने चिलगा में छापामारी की थी. इस दौरान पुलिस न 13 बाइक को पकड़ा था. जब्त बाइक में से किसी पर तीन तो किसी पर चार टन कोयला लदा था. मौके से पुलिस ने मुकेश, बासुदेव व तरूण को पकड़ा था,जिससे पूछताछ करने के बाद गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >