कार्य बहिष्कार से भटकते रहे मरीज

सरकारी चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा. चिकित्सकों के आंदोलन के कारण सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज परेशान दिखे. इस दौरान चिकित्सकों ने सीएस डॉ कन्हैया प्रसाद का घेराव कर अपर स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर के साथ होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विरोध भी किया. गिरिडीह : आइएमए व […]

सरकारी चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा. चिकित्सकों के आंदोलन के कारण सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज परेशान दिखे. इस दौरान चिकित्सकों ने सीएस डॉ कन्हैया प्रसाद का घेराव कर अपर स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर के साथ होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विरोध भी किया.
गिरिडीह : आइएमए व झासा के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार आंदोलन के क्रम में गुरुवार को सीएस डाॅ कन्हैया प्रसाद का घेराव कर अपर स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर के साथ होने वाले वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग का विरोध किया. चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार आंदोलन के दौरान इलाज को लेकर मरीज भटकते नजर आये. आइएमए के अध्यक्ष डाॅ. विद्याभूषण ने बताया कि चिकित्सकों के राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार आंदोलन को सिविल सर्जन का नैतिक समर्थन जरूरी है.
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन के साथ-साथ डाॅ प्रसाद भी झासा के सदस्य है. डाॅ विद्याभूषण ने कहा कि पूरे राज्य के सिविल सर्जन ने अपर स्वास्थ्य सचिव के साथ होने वाले वीसी का विरोध किया है. फिर गिरिडीह के सिविल सर्जन को अपर सचिव के साथ वीसी करने की इजाजत कैसे दी जा सकती है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >