बच्चों से भरा ऑटो पलटा छात्रा की मौत, 20 घायल

जमुआ -दुम्मा मुख्य मार्ग पर चोरपोको के पास घटी घटना सभी बच्चे विद्यासागर उच्च विद्यालय चोरपोको के हैं विद्यालय का प्राचार्य गिरफ्तार एक ऑटो में सवार थे 32 बच्चे जमुआ : ओवरलोडिंग के कारण सोमवार को ऑटो पलटने से एक छात्रा की जान चली गयी, वहीं 20 बच्चे घायल हो गये. घटना जमुआ-दुम्मा मुख्य मार्ग […]

जमुआ -दुम्मा मुख्य मार्ग पर चोरपोको के पास घटी घटना
सभी बच्चे विद्यासागर उच्च विद्यालय चोरपोको के हैं
विद्यालय का प्राचार्य गिरफ्तार
एक ऑटो में सवार थे 32 बच्चे
जमुआ : ओवरलोडिंग के कारण सोमवार को ऑटो पलटने से एक छात्रा की जान चली गयी, वहीं 20 बच्चे घायल हो गये. घटना जमुआ-दुम्मा मुख्य मार्ग पर चोरपोको के पास सुबह 9.30 बजे घटी. ऑटो पर विद्यासागर उच्च विद्यालय चोरपोको के बच्चे सवार थे. घटनास्थल स्कूल से आधा किलोमीटर दूरी पर है. स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने ऑटो के नीचे दबे बच्चों को निकाल कर जमुआ स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया. अभिभावकों ने बताया ऑटो में 32 बच्चे सवार थे. मृतका का नाम सोनी कुमारी (उम्र 12, पिता अजय साव, जमुआ) है.
इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है.कैसे घटी घटना : सुबह बच्चों को लेकर ऑटो स्कूल की ओर जा रहा था. इसी दौरान चोरपाको के पास पक्की सड़क से कच्ची सड़क पर उतरने के बाद ऑटो का पहला चक्का बालू में फंस गया. चालक ने निकालने का प्रयास किया तो ऑटो पलट गया. अभिभावकों के अनुसार ऑटो विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार वर्मा का है और उनका भाई संजय वर्मा स्कूल में शिक्षक के साथ-साथ ऑटो का चालक भी है. दुर्घटना के बाद घायल बच्चों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इस दौरान गंभीर रूप से घायल वर्ग सात की छात्रा सोनी को डॉ राजेश कुमार दुबे ने गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह जाने के क्रम में ही सोनी ने दम तोड़ दिया. पेज सात भी देखें
घायल छात्र-छात्राएं
मुस्कान, प्रियांशु कुमार, जैबुन निशा, मुस्कान कुमारी, मो. साजिद, अंकित कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार, कोमल भारती, मधु कुमारी, सूही कुमारी, सोनाली कुमारी,राबिया प्रवीण, अदितल कुमारी, मुस्कान कुमारी, माही कुमारी,सब्बीर राजा, फरजान, दिपांजलि कुमारी, अल्तमस आलम.
24 घंटे में दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी
डीसी उमाशंकर सिंह को जब पूरे मामले की जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर इस मामले में दोषी लोगों के विरूद्ध कार्रवाई होगी. इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की लापरवाही हुई है, इस बिंदु पर भी जांच की जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि वे तुरंत मामले की जांच कर एसडीओ से रिपोर्ट मांगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >