मधुबन. श्वेतांबर समाज का पर्यूषण महापर्व सोमवार को मधुबन में शुरू हुआ. जैन श्वेतांबर सोसाइटी के प्रांगण में जैनाचार्य पूर्णचंद सुरी महाराज की निश्रा में कार्यक्रम शुरू हुआ.
मौके पर काफी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद थे. इस दौरान आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन दिये और मूल मंदिर के प्रांगण में महा पूजन कराया. इस दौरान सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने उपवास व एकाशना भी की. बताया जाता है कि यह कार्यक्रम छह सितंबर तक चलेगा. तलेटी तीर्थ के प्रांगण में जैनाचार्य कीर्तियश सुरीश्वर जी महाराज की निश्रा में पर्यूषण महापर्व शुरू हुआ. कार्यक्रम को लेकर मंदिर व धर्मशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मंदिर में विराजमान प्रभु की अंगरचना भी भव्य तरीके से की गयी थी. शाम को प्रभु की आरती उतारी गयी. मौके पर दीपक मेपानी, अनिल दुग्गड़, अंजनी कुमार, दीपक बेगानी, अशोक लुनिया, रतनचंद बछावत, किरण चंद बछावत, गोलू जैन, दीपचंद बैद्य, विनोद बाग्चर, उज्ज्वल कुमार, संजय सिन्हा, भोला श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, केडी सिंह, बलिराम सिंह, गिरधारी सिंह, केदार महतो, झरी लाल महतो, पिंटू सिन्हा आदि मौजूद थे.
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से मां मनसा की पूजा की गयी. जगह-जगह पंडाल बनाकर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड रोड, झिंझरी मुहल्ला, पांडेयडीह, कोलडीहा, पचंबा, सिकदारडीह के अलावे ग्रामीण क्षत्रों में पूजा की धूम रही. बस स्टैंड रोड में पूजा के आयोजक विनोद, पंकज, मुकेश, रंजीत आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां मां मनसा की पूजा की जाती है.
