ललपनिया : लुगू पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गये सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस और सीआरपीएफ को अभियान के दौरान यहां सोमवार की शाम को नक्सलियों का एक बंकर मिला. इसमें नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे प्रेशर कुकर बम, डेटोनेटर, केन बम, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सलियों की वर्दी आदि सामान मिले हैं. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नक्सलियों का दस्ता भ्रमण कर रहा है. इसके आधार पर सर्च अभियान चलाया गया. समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्च अभियान जारी था.
लुगू पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों का बंकर मिला
ललपनिया : लुगू पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गये सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस और सीआरपीएफ को अभियान के दौरान यहां सोमवार की शाम को नक्सलियों का एक बंकर मिला. इसमें नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे प्रेशर कुकर बम, डेटोनेटर, केन बम, जिंदा कारतूस, […]
