गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर में बुधवार की दोपहर को राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिये निकला वाहन पलट गया. वाहन पर दो लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गये.
वाहन सवार मो फैज ने बताया कि वाहन प्रचार के लिये गांडेय की ओर जा रहा था. श्रीरामपुर से मोहनपुर के बीच में वाहन के चालक का संतुलन गड़बड़ा गया . मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
