बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं बनाने पर रुकेगा वेतन

निर्देश. डीइओ ने की सर जेसी बोस बालिका उवि में बैठक गिरिडीह : डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने गुरुवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. बैठक में 88 उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे. उन्होंने पांच अगस्त तक हर हाल में बायोमीट्रिक मशीन खरीदने का निर्देश दिया. […]

निर्देश. डीइओ ने की सर जेसी बोस बालिका उवि में बैठक
गिरिडीह : डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने गुरुवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. बैठक में 88 उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.
उन्होंने पांच अगस्त तक हर हाल में बायोमीट्रिक मशीन खरीदने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जायेगा. डीइओ के आदेश के बाद 15 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बायोमीट्रिक मशीन की खरीदारी को लेकर प्रतिवेदन भी जमा कर दिया. डीइओ ने विद्यालय के विकास कोष की राशि से बायोमीट्रिक मशीन खरीदने की बात कही.
उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को वांछित प्रतिवेदन जमा करने का भी निर्देश दिया. साथ ही प्रयोगशाला का फोटोग्राफ तथा बालिका प्रोत्साहन योजना की रिपोर्ट संलग्न करने की भी बात कही. डीइओ ने विद्यालय का प्रोफाइल भी एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में संचिका प्रभारी देव कुमार कश्यप समेत उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >