शिक्षकों की बैठक में दिशा कार्यक्रम की समीक्षा

गिरिडीह : सदर अंचल वन के सरकारी शिक्षकों की बैठक गुरुवार को नेहरू मध्य विद्यालय के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता बीइइओ अबुल वफा ने की. बैठक में दिशा कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और 15 अगस्त तक एंड्राॅयड फोन खरीद कर रिपोर्ट करने का निर्देश भी दिया गया. बीइइओ ने कक्षा पांच से आठ तक […]

गिरिडीह : सदर अंचल वन के सरकारी शिक्षकों की बैठक गुरुवार को नेहरू मध्य विद्यालय के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता बीइइओ अबुल वफा ने की. बैठक में दिशा कार्यक्रम की समीक्षा की गयी और 15 अगस्त तक एंड्राॅयड फोन खरीद कर रिपोर्ट करने का निर्देश भी दिया गया. बीइइओ ने कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का भुगतान करने को लेकर आधार सिडिंग कराने की भी बता कही. उन्होंने कहा कि अभी तक 50 प्रतिशत बच्चों का आधार सिडिंग किया गया है, जो चिंता का विषय है. बीइइओ ने कहा कि अब एमडीएम की रिपोर्ट मैसेज से देनी है.
उन्होंने बेंच-डेस्क, साइकिल व पोषाक से संबंधित बच्चों की सूची व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से संबंधित फोटो व प्रतिवेदन आठ अगस्त तक बीआरसी में जमा करने की भी बात कही. बीइइओ ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भर कर 15 दिनों के अंदर जमा करने का भी निर्देश दिया.
ये थे मौजूद : बैठक में प्रधानाध्यापक महेंद्र राय, बासुदेव साहू, इरशाद अहमद, फैजुल हक, नरेश कुमार सिन्हा, योगेश्वर महथा, स्वरूप देवी, रेखा कुमारी, शशिधर पांडेय समेत सीआरपी सदानंद प्रजापति, कामता प्रसाद, रीतेश कुमार, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >