ननबैंकिंग एरिस का डायरेक्टर गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह के लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार एरिस मार्केटिंग कंपनी के एक अधिकारी को नगर थाना पुलिस ने रविवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया रोबिन कुंडू कंपनी का निदेशक है. वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित बरहा नगर का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर […]

गिरिडीह : गिरिडीह के लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार एरिस मार्केटिंग कंपनी के एक अधिकारी को नगर थाना पुलिस ने रविवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया रोबिन कुंडू कंपनी का निदेशक है. वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित बरहा नगर का रहनेवाला है.
उसकी गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की़ टीम में डीएसपी विजय आशिष कुजूर, पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र राम, सअनि रवींद्र प्रसाद आदि शामिल थे. वर्ष 2013 में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शहरी इलाके में संचालित चिटफंड कंपनी एरिस मार्केटिंग कंपनी व रेमेल के कार्यालय में छापामारी की गयी थी. इस मामले में गिरिडीह अंचल के सीओ ने नगर थाना में धारा 420, 120 बी व 3, 4, 6 मनी सरकुलेशन स्कीम बैंकिंग सर्विस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कंपनी के निदेशक व अन्य कर्मियों को आरोपी बनाया गया था.
मामले में एक माह पूर्व रेमेल के एक एजेंट गौतम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जांच में पता चला कि दोनों ननबैंकिंग कंपनी के संस्थापक, डायरेक्टर व कई अन्य कर्मी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहनेवाले हैं. टीम ने रविवार को बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से रोबिन कुंडू को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >