गिरिडीह : मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना में नगर थाना इलाके के आजाद नगर में सोमवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना में मो़ नसीम उर्फ मीनू के सर पर चोट आयी है. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है.
मीनू का कहना है कि वह अपने घर के पास खड़ा था तभी बाइक पर सवार एक युवक आया और उसे धक्का मार कर भाग गया. जब पूछताछ करने उसके घर पहुंचे तो उसके साथ छोटू, सलीम आदि ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. वहीं छोटू ने भी नसीम पर मारपीट का आरोप लगाया है.
दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. इधर मुफस्सिल थाना इलाके के झरियागादी गांव में जमीन विवाद को लेकर ममेरे-फूफेरे भाइयों में मारपीट हो गयी. इसमें भोला हजाम घायल हो गया. घायल ने फूफेरे भाई बजरंगी पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं बेंगाबाद थाना इलाके के जुड़पनिया निवासी अजय मंडल भी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
