सरिया के जमुनिया तरी गांव में हाथियों का उत्पात

हजारीबाग रोड : बिरनी और पीरटांड़ प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद 14 हाथियों का झुंड सरिया प्रखंड में प्रवेश कर गया है. रविवार की रात यह झुंड सरिया प्रखंड के जमुनिया तरी गांव में जा घुसा. यहां दो मकानों को तोड़ कर वहां रखा अनाज चट कर गये. सत्यनारायण यादव के मकान को तोड़कर […]

हजारीबाग रोड : बिरनी और पीरटांड़ प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद 14 हाथियों का झुंड सरिया प्रखंड में प्रवेश कर गया है. रविवार की रात यह झुंड सरिया प्रखंड के जमुनिया तरी गांव में जा घुसा. यहां दो मकानों को तोड़ कर वहां रखा अनाज चट कर गये. सत्यनारायण यादव के मकान को तोड़कर घर में रखा अनाज नष्ट कर दिया.
मुंशी यादव व दिलचंद यादव के घरों को भी तोड़ कर गेंहू व चावल खा गये. इधर हाथियों के चिग्घाड़ने की आवाज सुनते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकलकर एक जगह जमा हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी़ इसके बाद भी विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर लोगों ने खुद मशाल जलाकर हाथियों को भगाया़ अभी भी हाथियों का झुंड जमुनिया जंगल में डेरा जमाए हुए है.
सोमवार की सुबह मुखिया राजीव सिंह ने घटना की जानकारी ली़ उन्होंने वन अधिकारियों से वार्ता कर हाथियों को भगाने की बात कही़ ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >