सवारी गाड़ी से गिर कर एक की मौत

जमुआ. गिरिडीह-जमुआ मुख्य सड़क पर कुसैया के निकट रविवार को सवारी गाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे जमुआ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत श्रीरामपुर निवासी हलदर राय (पिता बासुदेव राय) गिरिडीह से जमुआ की ओर […]

जमुआ. गिरिडीह-जमुआ मुख्य सड़क पर कुसैया के निकट रविवार को सवारी गाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे जमुआ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत श्रीरामपुर निवासी हलदर राय (पिता बासुदेव राय) गिरिडीह से जमुआ की ओर सवारी वाहन के छत पर बैठक कर जा रहा था. इसी दौरान चालक ने ब्रेक लगायी तो वह सड़क पर गिर गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >