खुदीसार में स्कूल भवन और मकान तोड़ा

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र की खुदीसार पंचायत स्थित गुलीडाढ़ी गांव में बुधवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक सरकारी विद्यालय भवन और एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. विद्यालय में एमडीएम का अनाज खा गये. झुंड बुघवार की रात गुलीडाढ़ी गांव पहुचा. इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गुलीडाढ़ी का दरवाजा […]

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र की खुदीसार पंचायत स्थित गुलीडाढ़ी गांव में बुधवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक सरकारी विद्यालय भवन और एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. विद्यालय में एमडीएम का अनाज खा गये. झुंड बुघवार की रात गुलीडाढ़ी गांव पहुचा.
इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गुलीडाढ़ी का दरवाजा तोड़ कर विद्यालय के एक कमरे में रखा एमडीएम का चावल खा गये. इसके बाद हाथियों ने यहां के लखन रजक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के सदस्यों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. झुंड के गांव में आने की खबर होने के बाद ग्रामीण एक जगह जमा हुए और हाथियों को गांव से दूर भगाया. बताया गया कि अभी हाथियों का झुंड इलाके के जंगल में ठहरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >