Giridih News :बाल मित्र ग्रामों की 20 सक्रिय महिलाओं को किया गया सम्मानित

Giridih News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम कोयरीडीह में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और समुदाय के विकास में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ.

इसमें बाल मित्र ग्रामों की महिलाएं, समुदाय के प्रतिनिधि तथा अन्य स्थानीय हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इस दौरान पिछले तीन वर्षों की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गईयी. गांवों की महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया. कहा कि नियमित बैठकों, सामुदायिक गतिविधियों और गांव के मुद्दों में सक्रिय भागीदारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. वे अब निर्णय लेने की प्रक्रिया में पहले से अधिक सशक्त होकर भागीदारी निभा रही हैं. उनकी सक्रिय भूमिका से गांवों में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इस अवसर पर गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानेवाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. सम्मानित महिलाओं ने अन्य महिलाओं को भी आगे आकर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास तथा बाल मित्र ग्रामों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन होगा.

इन्हें मिला सम्मान

आयोजन में बाल मित्र ग्रामों में जागरूकता का अलख जगाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए परसाडीह की तेरेसा मुर्मू, जेरोडीह की पानो बेसरा, चौकी की आरुणि देवी, बड़कीटांड़ की कुसुम मरांडी, भातुरायडीह की सरिता मरांडी, कोयरीडीह की रेजंती मुर्मू, तिलकडीह की पानमुनि हांसदा, कुंडेलवा की सोनी हांसदा, बिजहारा की रूपू मुर्मू सहित सभी 20 बाल मित्र ग्रामों से एक-एक सक्रिय महिलाों को सम्मान मिला. मौके पर महिला मंडल, युवा मंडल, बाल मित्र ग्राम समिति सहित बाल पंचायत के सदस्य, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडित, उदय राय, केश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, पंकज कुमार, साबिया हांसदा, मनीषा मरांडी, विनय बेसरा, शरीफुल हक समेत अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >