Giridih News :नैतिक भदानी 97.4 % अंक लाकर कार्मेल स्कूल का टॉपर बना

Giridih News :सीआइएससीइ की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कार्मेल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है. परीक्षा में शामिल कुल 291 बच्चों में सभी ने सफलता हासिल की है.

नैतिक भदानी 97.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बने हैं. कुल 31 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है. इनिका रंजन 96.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अनन्या कुमारी 96.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे नंबर पर रही.

12वीं में भी सभी बच्चे हुए सफल

सीआइएससीइ की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भी स्कूल के सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं. तीनों संकाय शामिल कुल 18 परीक्षार्थियों में सभी सफल रहे. श्वेता मरांडी 87.75 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की साइंस टॉपर रही, जबकि अक्शा वरगिज 84.5 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे नंबर और अस्मिता कुमारी 82.25 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे नंबर पर रही. कॉमर्स में अंशिका कुमारी 82.5 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी, जबकि आर्ट्स में इंशा आफताब 83.75 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का टॉपर रहा, वहीं अनीष रंजन भारती 82 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर रहा.

दसवीं बोर्ड : कार्मेल स्कूल टॉप टेन

रैंक – छात्र का नाम – प्रतिशत अंक

1. नैतिक भदानी – 97.4

2. इनिका रंजन – 96.8

3. अनन्या कुमारी – 96.6

4. प्रीतम राज – 96.4

4. साराह सोहेल – 96.4

5. राछेल हेंब्रम कुमार – 94.6

6. जुवायरियाह नुसरत – 94.2

7. अक्षिता बरनवाल – 94.0

8. अनुष्का चौधरी – 93.8

9. अंशुमन – 93.6

10. आरिज आलम – 93.2

10. मारियाह नुदरत – 93.2

शत-प्रतिशत रहा संत जोसेफ स्कूल का रिजल्ट

सीआइएससीई की दसवीं बोर्ड में संत जोसेफ स्कूल टीकामगहा (जमुआ) के शत प्रतिशत सफलता हासिल की है. फादर स्टीफन ने बताया कि 66 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए. सोनम कुमारी के 94 प्रतिशत, आशी कुमारी 91 प्रतिशत व मोहित कुमार 89 प्रतिशत अंक लाकर टॉप तीन में रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >