पारा शिक्षकों के मानदेय मद में 11 करोड़ विमुक्त

गिरिडीह. जिले भर के करीब आठ हजार पारा शिक्षकों के मानदेय मद में 11 करोड़ की राशि मंगलवार को विभिन्न बैंकों के नाम विमुक्त कर दी गयी है. यह जानकारी सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीओ कौशल किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए पारा शिक्षक संघ के स्तर से प्रयास किया जा […]

गिरिडीह. जिले भर के करीब आठ हजार पारा शिक्षकों के मानदेय मद में 11 करोड़ की राशि मंगलवार को विभिन्न बैंकों के नाम विमुक्त कर दी गयी है. यह जानकारी सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीओ कौशल किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए पारा शिक्षक संघ के स्तर से प्रयास किया जा रहा था. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना से बातचीत की गयी और शिक्षा परियोजना ने गिरिडीह जिले के लिए 11 करोड़ की राशि मानदेय मद में विमुक्त कर दी है. इससे अब पारा शिक्षकों के सितंबर व अक्तूबर माह के मानदेय भुगतान का मार्ग प्रशस्त हो गया है. एडीपीओ ने कहा कि सभी बीइइओ को इसकी सूचना भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >