माले नेता ने किया कई गांवों का दौरा

गिरिडीह. भाकपा माले नेता राजेश यादव ने मंगलवार को गांडेय विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान ग्राम समितियों का भी गठन किया गया. श्री यादव ने कहा कि गांडेय विस क्षेत्र का अभी तक समुचित विकास नहीं हो पाया है. लोगों की अपेक्षाओं पर गांडेय विस क्षेत्र के प्रतिनिधि खरा […]

गिरिडीह. भाकपा माले नेता राजेश यादव ने मंगलवार को गांडेय विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान ग्राम समितियों का भी गठन किया गया. श्री यादव ने कहा कि गांडेय विस क्षेत्र का अभी तक समुचित विकास नहीं हो पाया है. लोगों की अपेक्षाओं पर गांडेय विस क्षेत्र के प्रतिनिधि खरा नहीं उतर पाये हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है. मौके पर महताब अली, सलामत अंसारी, रोहित यादव, शिवशंकर ठाकुर, नंदकिशोर यादव, गणेश दास, छत्रधारी राय, किशुन वर्मा, मोहन राय, खीरोधर यादव, मनोज यादव, किशोर मुर्मू, देवनारायण ठाकुर, गिरधारी सिंह, गणेश दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >