हजारीबाग रोड. रविवार को सरिया के नावाडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर लखन यादव की मौत हो गयी़ बताया जाता है कि रविवार की देर शाम को सरिया के नावाडीह के पास एक टेंपो ने एक ट्रैक्टर को धक्का मार दिया था. इससे टेंपो पलट गया. टेंपो पलटने से छह लोग घायल हो गये थे. घायलों में से बिरनी थाना क्षेत्र के लखन यादव का गंभीर चोटें लगी थी. घटना के बाद उन्हें बगोदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. बोकारो ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए शव को गिरिडीह भेज दिया है.
सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
हजारीबाग रोड. रविवार को सरिया के नावाडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर लखन यादव की मौत हो गयी़ बताया जाता है कि रविवार की देर शाम को सरिया के नावाडीह के पास एक टेंपो ने एक ट्रैक्टर को धक्का मार दिया था. इससे टेंपो पलट गया. टेंपो पलटने से […]
