नहाय-खाय आज, लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू

चित्र परिचय: 37- छठ घाट की सफाई कराते मुखिया साठू ठाकुर गिरिडीह. सोमवार को नहाय-खाय का पर्व है. इस दिन छठव्रती भगवान भास्कर की उपासना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे. सोमवार से ही लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा. मंगलवार को खरना, बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य व गुरुवार को उदयगामी सूर्य […]

चित्र परिचय: 37- छठ घाट की सफाई कराते मुखिया साठू ठाकुर गिरिडीह. सोमवार को नहाय-खाय का पर्व है. इस दिन छठव्रती भगवान भास्कर की उपासना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे. सोमवार से ही लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा. मंगलवार को खरना, बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य व गुरुवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. महापर्व पूजा को लेकर विभिन्न संगठनों ने घाटों की सफाई शुरू कर दी है. लोग सड़कों की सफाई में जुट गये हैं. छठ पूजा के मद्देनजर सड़क पर अनेकों तोरणद्वार लगाये जा रहे हैं और सड़क के दोनों ओर लाइटिंग की व्यापक व्यवस्था की जा रही है. रविवार को मंगरोडीह पंचायत के मुखिया साठू ठाकुर के नेतृत्व में युवकों ने छठ घाट की व्यापक सफाई की. दिन भर युवक घाट की सफाई में लगे रहे. इधर, सिहोडीह-सिरसिया छठ घाट, शास्त्री नगर छठ घाट, पचंबा छठ घाट, अरगाघाट समेत ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों की सफाई में लोग जुटे हुए हैं. जरियागादी छठ घाट की सफाई में मुखिया साठू ठाकुर के अलावा किशन यादव, नागेंद्र ठाकुर, भोला ठाकुर, पप्पू यादव, सुरेश यादव, नरेश ठाकुर, संजय ठाकुर, गिरजा यादव, परेश पंडित, बाधा पंडित, बबलू ठाकुर आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी. इधर, पर्व को लेकर शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के गीत बजने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >