सड़क दुर्घटना में दो घायल

बेंगाबाद. बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य पथ पर शनिवार की देर रात को पेसराटांड़ गांव के पास एक बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी. इससे राहगीर के साथ-साथ बाइक सवार पिंकू कुमार घायल हो गया. राहगीर का नाम बनेस सोरेन है और वह पेसराटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के संबंध […]

बेंगाबाद. बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य पथ पर शनिवार की देर रात को पेसराटांड़ गांव के पास एक बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी. इससे राहगीर के साथ-साथ बाइक सवार पिंकू कुमार घायल हो गया. राहगीर का नाम बनेस सोरेन है और वह पेसराटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के तेलोनारी निवासी पिंकू कुमार अपनी बाइक से छोटकी खरगडीहा की ओर जा रहा था. बाइक पर संतुलन नहीं रख पाने के कारण उसने राहगीर को धक्का मार दिया और दोनों घायल हो गये. दोनों का इलाज बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. मामले की जानकारी बेंगाबाद थाना पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >