नवयुवक समिति ने की छठ घाट की सफाई

चित्र परिचय: 32- छठघाट की सफाई करते ग्रामीण देवरी. लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर नवयुवक समिति, देवपहाड़ी के सदस्यों ने रविवार को करमा नदी स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया और छठ घाट के पास कच्चा बांध भी बांधा. अभियान की अगुआई मुखिया रामनारायण दास ने की. मुखिया ने बताया कि प्रत्येक […]

चित्र परिचय: 32- छठघाट की सफाई करते ग्रामीण देवरी. लोक आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर नवयुवक समिति, देवपहाड़ी के सदस्यों ने रविवार को करमा नदी स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया और छठ घाट के पास कच्चा बांध भी बांधा. अभियान की अगुआई मुखिया रामनारायण दास ने की. मुखिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवयुवक समिति के लोग छठ घाट की सफाई व घाट का निर्माण करते हैं. उन्होंने कहा कि रबी फसल की सिंचाई के लिए कच्चा बांध बनाया जाता है. ताकि किसान रबी फसल का उत्पादन कर सकें. मौके पर किशुन रविदास, भगवान दास, चंद्रिका दास, संदीप कुमार, जगदीश दास, गोविंद दास, अविनाश कुमार, रंजीत दास, रमेश, श्रीकांत, मिंटू, अमन, त्रिभुवन, ठेपा दास, प्रभात कुमार, सुभाष दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >