समतामूलक संघ सौंपेंगा ज्ञापन

परसन. धनवार प्रखंड के डाक बंगला परिसर में दलित शोषित समतामूलक समाज संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता विजय कुमार विद्रोही ने की. कहा गया कि झारखंड में अनुसूचित आयोग का गठन नहीं हो सका है. इसके लिए अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएन पुनिया को ज्ञापन भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड […]

परसन. धनवार प्रखंड के डाक बंगला परिसर में दलित शोषित समतामूलक समाज संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता विजय कुमार विद्रोही ने की. कहा गया कि झारखंड में अनुसूचित आयोग का गठन नहीं हो सका है. इसके लिए अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएन पुनिया को ज्ञापन भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन नहीं होता है, तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो सकती. आज भी अनुसूचित जाति के लोग अपने अधिकार से वंचित है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. बैठक में विनोद दास, तूफानी दास, अशोक दास, अरुण पासवान, मनोज कुमार, तेजन तुरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >