चित्र परिचय: 12- बैठक करते झामुमो कार्यकर्ता जमुआ. जमुआ के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय की अध्यक्षता में हुई. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बलदेव हाजरा, प्रदीप हाजरा, नारायण पांडेय उपस्थित थे. पूर्व विधायक श्री हाजरा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है. झामुमो जमुआ विधानसभा क्षेत्र को कब्जा करने के लिए अपनी सारी शक्ति झोंक देगा. राज्य की बागडोर पुन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का जादू नहीं चलेगा. प्रदीप हाजरा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी हो गया है. जब संगठन मजबूत रहेगा, तभी हम अपने मकसदों में कामयाब हो पायेंगे. प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में अव्वल स्थान पाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा. मौके पर नारायण पांडेय, शंभुनाथ साहू, पूर्व विधायक सुकर रविदास, नवाब खान, ओमप्रकाश महतो, कुरबान अंसारी, मो एकराम, विजय हाजरा, राजकुमार राम, रेशमन यादव, छुटो तुरी, किशोर शर्मा, जगरनाथ यादव, प्रदीप यादव, मो कुद्दूस अंसारी, मुखिया दिनेश मंडल, सुखदेव यादव, मो मुस्लिम अंसारी, राजेंद्र रजक, तेजो महतो, जागेश्वर यादव, गंदौरी हाजरा आदि मौजूद थे.
जमुआ में लहरेगा झामुमो का झंडा : बलदेव
चित्र परिचय: 12- बैठक करते झामुमो कार्यकर्ता जमुआ. जमुआ के इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय की अध्यक्षता में हुई. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बलदेव हाजरा, प्रदीप हाजरा, नारायण पांडेय उपस्थित थे. पूर्व विधायक श्री हाजरा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है. झामुमो […]
