19वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे एनआरएचएम कर्मी

गिरिडीह. चार सूत्री मांगों को लेकर एनआरएचएम के अनुबंध कर्मी 19वें दिन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर डटे रहे. अगुआई संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने की. कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण सभी अनुबंध कर्मी छठ पर्व भी नहीं मना पायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े वायदे कर रही है, […]

गिरिडीह. चार सूत्री मांगों को लेकर एनआरएचएम के अनुबंध कर्मी 19वें दिन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर डटे रहे. अगुआई संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने की. कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण सभी अनुबंध कर्मी छठ पर्व भी नहीं मना पायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े वायदे कर रही है, लेकिन राज्य के 1982 अनुबंध कर्मियों को अब तक सेवा में नहीं लिया है. इससे अनुबंध कर्मियों में भारी रोष है. मौके पर नीलम दास, सुमन भारती, रमीता कुमारी, स्मृति स्नेही, पिंकी कुमारी, कुमारी पिंकी, संजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार, संताज अंसारी, हीरालाल टुडू, संजय टोपनो, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार रजक, पंकज कुमार, मुकेश पासवान, विकास भारती, परवेज अंसारी, जलील अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >