गरीब बच्चों को मिठाई व पटाखा दे मनायी दीपावली

चित्र परिचय: 9. बच्चों को मिठाई बांटने निकले युवकगिरिडीह. दीपावली में जहां लोग घर में रह कर पूजा अर्चना करते हैं. मिठाई खाते हैं और आतिशबाजी करते हैं, वहीं इस बार कुछ युवकों ने दीपावली में गरीबों के बीच खुशियां बांटने का काम किया है. इंक्रेडेबल यूथ नामक संस्था के बैनर तले शहरी व ग्रामीण […]

चित्र परिचय: 9. बच्चों को मिठाई बांटने निकले युवकगिरिडीह. दीपावली में जहां लोग घर में रह कर पूजा अर्चना करते हैं. मिठाई खाते हैं और आतिशबाजी करते हैं, वहीं इस बार कुछ युवकों ने दीपावली में गरीबों के बीच खुशियां बांटने का काम किया है. इंक्रेडेबल यूथ नामक संस्था के बैनर तले शहरी व ग्रामीण इलाके के कुछ युवा जमा हुए और दीपावली की रात को कई स्थानों पर जाकर गरीब अनाथ बच्चों को मिठाई का डब्बा दिया. डब्बा के साथ-साथ पटाखा भी बच्चों को दिया गया. इस संदर्भ में राहुल कुमार ने बताया कि दीपावली में फिजूलखर्ची की जगह पर हमलोगों ने गरीब बच्चों को खुशी देने का प्रयास किया. गुरुवार की रात को कृष्णानगर के एक अनाथालय में जाकर अनाथ बच्चों को उपहार दिया गया. इसके बाद पपरवाटांड़ में भी गरीब बच्चों को उपहार दिया गया. इस मौके पर पीयूष कुमार, रामनिवास प्रसाद, सुभाष सिंह, मनीष मंडल, मनीष पंडित, दिलीप कुमार, रिंकू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >