GIridih News :दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

GIridih News :गावां-तिसरी सड़क पर गावां पोस्ट ऑफिस के पास जेसीबी मशीन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी.

भंडारी निवासी श्रवण कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से चक अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान जेसीबी मशीन से बाइक की टक्कर हो गयी थी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी पत्नी व बेटी को भी हल्की चोट लगी थी. घायल युवक का इलाज रांची में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गयी.

बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक जख्मी

चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के सिरनाटांड़ के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें भेलवाघाटी गांव के दो युवक घायल हो गये. घायलों में सोनू साव, राजकुमार घायल शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >