घोड़थंभा में इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ्रेंस आयोजित

चित्र परिचय: 16- कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्ता राजधनवार. घोड़थंभा के रैनीटांड़ में इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरुवार की शाम को किया गया. बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे नोमान अख्तर ने कहा कि एक आध्यात्मिक व्यक्ति बेहतर रहनुमा हो सकता है. उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक व्यक्ति में फर्क समझाते हुए अच्छे रहनुमा चुनने […]

चित्र परिचय: 16- कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्ता राजधनवार. घोड़थंभा के रैनीटांड़ में इत्तेहादे मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरुवार की शाम को किया गया. बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे नोमान अख्तर ने कहा कि एक आध्यात्मिक व्यक्ति बेहतर रहनुमा हो सकता है. उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक व्यक्ति में फर्क समझाते हुए अच्छे रहनुमा चुनने की वकालत की. कॉन्फ्रेंस को हजरत कारी निसार, आसिफ इकबाल, हाफिज अख्तर रजा, मुफ्ती तनवीर, रअबुल कादरी व दिलकश रांचवी आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में आजसू नेता डॉ. मौलाना जाकिर हुसैन समेत महबूब चौक घोड़थंभा व सतगावां के युवकों, हाजियों, बुद्धिजीवियों की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर साबिर वारसी, अहमद रजा, खुर्शीद, इदरीश मुबारक, कलीम, नसीम, फारुख, क्यूम, असगर, रियाज, महताब आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >