पैक्स समिति के गठन में मनमानी का आरोप

भेलवाघाटी. मुखिया संघ के सचिव रामनारायण दास ने कहा कि बिना सूचना के प्रखंड के 27 पंचायतों में पैक्स समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव होने के बाद लोगों में आशा जगी थी कि पारदर्शिता पूर्वक काम होगा. लोगों को भागीदारी दी जायेगी, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद भी लोगों […]

भेलवाघाटी. मुखिया संघ के सचिव रामनारायण दास ने कहा कि बिना सूचना के प्रखंड के 27 पंचायतों में पैक्स समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव होने के बाद लोगों में आशा जगी थी कि पारदर्शिता पूर्वक काम होगा. लोगों को भागीदारी दी जायेगी, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद भी लोगों को सरकारी कार्यक्रम का लाभ नहीं मिल रहा है. इधर, मुखिया संघ के अध्यक्ष कुरबान अंसारी, राजकिशोर राय, छोटू साव, रामसागर राय आदि ने डीसी से पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >