बेंगाबाद. थाना क्षेत्र के ताराजोरी गांव में शुक्रवार को फसल चरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. सोहन मुर्मू नामक व्यक्ति घायल हो गया है. इलाज बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. घायल सोहन ने सोमरा मुर्मू की पत्नी व मां पर मारपीट का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि सोमर की बकरी उसकी जमीन पर लगी हरी सब्जियां चर गयी. बकरी को खदेड़ने पर सोमरा मुर्मू की मां व उसकी पत्नी ने पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गयी थी.
फसल चरने को लेकर मारपीट, एक घायल
बेंगाबाद. थाना क्षेत्र के ताराजोरी गांव में शुक्रवार को फसल चरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. सोहन मुर्मू नामक व्यक्ति घायल हो गया है. इलाज बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. घायल सोहन ने सोमरा मुर्मू की पत्नी व मां पर मारपीट का आरोप लगाया है. उसका […]
