चित्र परिचय-10. ग्रामीणों के साथ माले नेता व अन्यगांडेय. भाकपा माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव की अगुआई में पार्टी की एक टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान श्री यादव ने गांवों में व्याप्त समस्याएं देखी और ग्रामीणों से मिल जुल कर इसके निदान का भरोसा दिलाया.श्री यादव ने कहा कि बार-बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों ने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दिया. सरकार में रहने के बाद भी क्षेत्र का विकास न होना गंभीर मामला है. कहा कि लोग माले के साथ जुड़े और क्षेत्र के विकास के लिए आगे आयें. माले की टीम में शामिल सलामत अंसारी, महताब अली मिर्जा, जाकिर अंसारी, सनाउल अंसारी आदि ने कारोडीह, पहरीडीह, अहारडीह, घाटकुल आदि गांवों में जाकर जनता की समस्या देखी. मौके पर हारुन रशीद, मो सोहराब, सरफुद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, गोविंद रविदास, हुलास पंडित, रामकिशुन दास आदि मौजूद थे.
माले की टीम ने किया गांडेय क्षेत्र का दौरा
चित्र परिचय-10. ग्रामीणों के साथ माले नेता व अन्यगांडेय. भाकपा माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव की अगुआई में पार्टी की एक टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान श्री यादव ने गांवों में व्याप्त समस्याएं देखी और ग्रामीणों से मिल जुल कर इसके निदान का भरोसा दिलाया.श्री […]
