गांडेय. गांडेय प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली की धूम रही. प्रखंड के गांडेय, महेशमुंडा, अहिल्यापुर, बुधुडीह, ताराटांड़ आदि क्षेत्रों में दीपावली को लेकर बाजार में चहल- पहल रही. लोगों ने गुरुवार की शाम को विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा भी की, वहीं कई जगहों पर देर रात को मां काली की पूजा-अर्चना भी लोगों ने की और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के उपरांत जगह-जगह प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस दौरान खास कर बच्चों ने खूब आतिशबाजी की. पूजा के बाद कई लोगों ने परंपरा के तहत जुआ खेल कर अपना भाग्य भी आजमाया. गांव में गौ पूजा व मीठी खीर का है रिवाजदीपावली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा के अलावा गौ पूजा भी होती है. प्रसाद के रूप में मीठी खीर बनाने का भी रिवाज है. इस दौरान लोगों ने गाय व बैल के सिंगों पर तेल व सिंदूर लगा कर पूजा भी की.
ग्रामीण क्षेत्रों में रही दिवाली की धूम
गांडेय. गांडेय प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली की धूम रही. प्रखंड के गांडेय, महेशमुंडा, अहिल्यापुर, बुधुडीह, ताराटांड़ आदि क्षेत्रों में दीपावली को लेकर बाजार में चहल- पहल रही. लोगों ने गुरुवार की शाम को विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा भी की, वहीं कई जगहों पर देर रात को मां […]
