सूर्य मंदिर की सफाई करेंगे साक्षरता कर्मी

जमुआ. स्वच्छ भारत अभियान के तहत जमुआ प्रखंड के साक्षरता कर्मी 27 अक्तूबर को मिर्जागंज स्थित जलीय सूर्य मंदिर परिसर की सफाई करेंगे. यह जानकारी जमुआ के बीपीएम नंदलाल पांडेय ने दी. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के दौरान प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया, बीडीओ तेज कुमार हांसदा, डीएसइ महमूद आलम तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी […]

जमुआ. स्वच्छ भारत अभियान के तहत जमुआ प्रखंड के साक्षरता कर्मी 27 अक्तूबर को मिर्जागंज स्थित जलीय सूर्य मंदिर परिसर की सफाई करेंगे. यह जानकारी जमुआ के बीपीएम नंदलाल पांडेय ने दी. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के दौरान प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया, बीडीओ तेज कुमार हांसदा, डीएसइ महमूद आलम तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साक्षरता प्रेरकों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने पंचायत से पांच-पांच साक्षरता कर्मियों को लेकर जलीय सूर्य मंदिर पहुंचे और सफाई अभियान को सफल बनायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >