महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित तालाब में स्नान कर रही महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत महिला ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर चंद्रिका ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र कोका ठाकुर व स्व. हुरो ठाकुर के पुत्र महेंद्र कुमार पर अश्लील […]

बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित तालाब में स्नान कर रही महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत महिला ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर चंद्रिका ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र कोका ठाकुर व स्व. हुरो ठाकुर के पुत्र महेंद्र कुमार पर अश्लील हरकत करने के साथ-साथ मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये आवेदन में महिला ने कहा कि शुक्रवार को वह तालाब में स्नान कर रही थी. इसी दौरान दोनों युवक वहां पहुंचे और मोबाइल से फोटो खींचने लगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में बेंगाबाद थाना के एएसआइ रामस्वरूप सिंह ने कहा कि महिला के फर्द बयान पर थाना में कांड संख्या 277/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >