केसीसी कार्यशाला का आयोजन

राजधनवार. प्रशिक्षण भवन राजधनवार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय केसीसी कार्यशाला का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने कृषकों को केसीसी की जानकारी व दिशा निर्देश दिये. कार्यशाला में भाग ले रहे शाखा प्रबंधकों ने भी किसानों को केसीसी के […]

राजधनवार. प्रशिक्षण भवन राजधनवार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय केसीसी कार्यशाला का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने कृषकों को केसीसी की जानकारी व दिशा निर्देश दिये. कार्यशाला में भाग ले रहे शाखा प्रबंधकों ने भी किसानों को केसीसी के लिए आवेदन करने के तरीके बताये. आत्मा गिरिडीह के प्रतिनिधियों ने भी कई जानकारियां दी. कार्यशाला में कृषक सलाहकार के अध्यक्ष, एनजीओ प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक जीपीएस, जेएसएस तथा किसान मित्र सुरेश पांडेय, संत यादव, सिकंदर वर्मा, अयुब रिजवी, नरेश राय, अशोक पांडेय आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >