छठ पूजा को लेकर हुई बैठक

मधुबन. महा छठ पूजा के मद्देनजर मधुबन दुर्गा मंडप के प्रांगण में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व सरपंच जयप्रकाश नारायण लाल ने की. बैठक में छठ पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी. बताया गया कि मधुबन के अलावा जयनगर नदी जाने वाले मार्ग व छठ घाट की भी सफाई की जायेगी. […]

मधुबन. महा छठ पूजा के मद्देनजर मधुबन दुर्गा मंडप के प्रांगण में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व सरपंच जयप्रकाश नारायण लाल ने की. बैठक में छठ पूजा की तैयारी पर चर्चा की गयी. बताया गया कि मधुबन के अलावा जयनगर नदी जाने वाले मार्ग व छठ घाट की भी सफाई की जायेगी. कई स्थानों पर तोरणद्वार लगाने का निर्णय हुआ. इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया. बैठक में रामनरेश सिंह, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, अंबिका राय, महेंद्र तुरी, माधव नारायण तिवारी, मनोज अग्रवाल, अशोक यादव, डॉ ओमप्रकाश सिंह, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >