टेंपो दुर्घटना में आठ घायल, एक गंभीर

चित्र परिचय: 11, 12- टेंपो पलटने से घायल लोग गिरिडीह. गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य पथ पर मधवा के पास बुधवार को एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार आठ लोग घायल हो गये. एक की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि तेलोमारी से यात्रियों को लेकर एक टेंपो बरखायी गांव जा रहा था. इस […]

चित्र परिचय: 11, 12- टेंपो पलटने से घायल लोग गिरिडीह. गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य पथ पर मधवा के पास बुधवार को एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार आठ लोग घायल हो गये. एक की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि तेलोमारी से यात्रियों को लेकर एक टेंपो बरखायी गांव जा रहा था. इस क्रम में मधवा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में कतरास के नीरज गुप्ता, बंधाबाद के पप्पू यादव, गांडेय की संजना कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता देवी, सुरेश कोल, प्रतियोगी कुमारी, अमली देवी घायल हो गये. पप्पू यादव की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. नीरज, पप्पू व संजना का इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि शेष लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >