जोगीटांड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज

डीसी ने सीएस व अन्य अधिकारियों के साथ स्थल चयन को दिया अंतिम रूप गिरिडीह : शहर में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. गुरुवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के साथ […]

डीसी ने सीएस व अन्य अधिकारियों के साथ स्थल चयन को दिया अंतिम रूप

गिरिडीह : शहर में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. गुरुवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के साथ जोगीटांड़ का दौरा किया और स्थल चयन को अंतिम रूप दे दिया है.
सिविल सर्जन डाॅ सिन्हा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जोगीटांड़ में 20 एकड़ जमीन तलाश ली गयी है. बताया कि सीओ को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जल्द चयनित जमीन स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है. बताया कि जमीन की कागजी प्रक्रिया के बाद स्वास्थ्य सचिव को प्रस्ताव भेजा जाएगा.
स्वीकृति के बाद इस दिशा में तेज गति से काम किया जाएगा. सिविल सर्जन ने उपायुक्त तथा स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार जताया, कहा कि दोनों की पहल के बाद गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो रहा है. बताया कि उक्त मेडिकल कॉलेज में दो सौ बेड की क्षमता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >