बच्चों से भरी मारुित वैन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

गिरिडीह : सोमवार सुबह कृष्णानगर में एक बड़ा हादसा टल गया. दर्जनभर स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन पलट गयी, जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है. सुबह करीब 9.00 बजे स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन (जेएच 1 बी 6900) को चालक ने कृष्णा […]

गिरिडीह : सोमवार सुबह कृष्णानगर में एक बड़ा हादसा टल गया. दर्जनभर स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन पलट गयी, जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है.

सुबह करीब 9.00 बजे स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन (जेएच 1 बी 6900) को चालक ने कृष्णा नगर के समीप खड़ा किया और एक बच्चे को लाने के लिए गया. वैन में कार्मेल स्कूल के बच्चे थे. चालक ने हैंडब्रेक लगा रखा था. चालक जैसे ही उतरा, कुछ ही देर बाद किसी बच्चे ने हैंडब्रेक हटा दिया. इससे वैन ढलान की ओर लुढ़कने लगी और पलट गयी.

इधर, घटना घटते ही बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गयी. तब तक आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने एक-एक कर सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकाला. इस घटना में दो बच्चों को गंभीर चोट गयी, जिसमें कक्षा एक में पढ़ने वाली राज राजेश्वरी 6 वर्ष व एलकेजी की छात्रा अहिता अग्रवाल पांच वर्ष शामिल है.

मौके पर पहुंचे परिजन दोनों बच्चों को सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज कर घर भेज दिया. हालांकि, इस घटना में कुद अन्य बच्चों को भी चोटे आयी है जिसका इलाज परिजनों ने अपने स्तर से कराया है. इधर, घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >