टोल प्लाजा में मारपीट, बस मालिक घायल

बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी टोल प्लाजा की घटना मामले को ले प्राथमिकी दर्ज बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के घघरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की रात टोल कर्मी व बस संचलाक के बीच मारपीट हो गयी. टोल लेने-देने के मामले में विवाद के बाद बस चालक जय राम यादव ने इसकी सूचना बस मालिक […]

बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी टोल प्लाजा की घटना

मामले को ले प्राथमिकी दर्ज
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के घघरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की रात टोल कर्मी व बस संचलाक के बीच मारपीट हो गयी. टोल लेने-देने के मामले में विवाद के बाद बस चालक जय राम यादव ने इसकी सूचना बस मालिक अभय भगत को दी. बस मालिक मौके पर पहुंचे, इस दौरान टोल कर्मियों से मारपीट हो गयी. इसमें अभय भगत गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है.
बस मालिक अभय भगत ने बगोदर थाना में आवेदन देकर मारपीट व 40 हजार नकद छीनने का आरोप लगाया है. वहीं टोल प्रबंधक सन्नी शर्मा ने बताया बस दूसरे राज्य के होने के बाद भी टोल देने में आनाकानी की जा रही थी. अभय भगत ने गाड़ी को लोकल बता कर टोल कर्मी के साथ मारपीट की है. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि टोल नहीं देने के कारण विवाद होने के बाद मारपीट हुई है. बगोदर थाना में मारपीट को लेकर टोल कर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >