बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत के गम्हरियाटांड़ निवासी अशोक महतो (38 वर्ष) की मौत महाराष्ट्र के वडसा रेलवे स्टेशन गढ़चिरोली में शनिवार को ट्रेन से गिरकर हो गयी. अशोक महतो महाराष्ट्र में ट्रक चालक था. वह वडसा रेलवे स्टेशन से अपने डेरा लौट रहे थे.
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार में मृतक की पत्नी तारा देवी, पुत्र आशीष कुमार, पुत्री शिवानी कुमारी और वृद्ध माता है. अशोक घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. ग्रामीण शव को गांव लाने की पहल कर रहे हैं.
जानकारी मिलते ही विधायक विनोद कुमार सिंह रविवार की सुबह गम्हरियाटांड़ पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. परिजनों ने बताया कि अशोक महतो दो माह पहले ही महाराष्ट्र गया था. मौके पर पूरन कुमार महतो, हरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य सुरेश महतो, कमल महतो, सोबरन शर्मा, भीम महतो, डेगलाल महतो, छत्रधारी महतो आदि मौजूद थे.
गैरजमानतीय धारा के बाद भी गिरफ्तारी नहीं: अरविंद
इधर, विवेकानंद एजुकेशनल ट्रस्ट व केआइटी के अध्यक्ष अरविंद मंडल ने बताया कि वे गिरिडीह से बाहर हैं और उनकी पत्नी संस्थान परिसर में रहकर कार्यों को निबटा रही हैं, लेकिन सचिन समर्थक हो हंगामा कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि सचिन सिंह, आशुतोष कुमार पांडेय, आलोक कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत भारती, शंभुनाथ सिंह पर संस्थान में जबरन घुसकर कर्मियों के साथ मारपीट करने और दस्तावेज समेत अन्य चीजें लेकर भाग जाने का मामला पूर्व में ही बेंगाबाद थाना में (कांड संख्या 526/2019 में भादवि की धारा 341, 323, 379, 506 व 34) दर्ज कराया जा चुका है और उक्त सभी लोग शनिवार से ही संस्थान परिसर में हंगामा कर रहे हैं, लेकिन गैर जमानतीय धारा के बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है.
उन्होंने बताया कि अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है कि सोमवार को पॉलिटेक्निक की परीक्षा का फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि है, जिसमें ये लोग पुन: हंगामा कर सकते हैं. इधर, बेंगाबाद थान प्रशांत कुमार ने कहा कि उन्हें सचिन व उनके समर्थकों पर गैर जमानतीय धाराएं लगी हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
संस्थान में चल रहा फॉर्म भरने का कार्य
केआइटी की उपाध्यक्ष शुक्ला रानी ने बताया कि संस्थान में पॉलिटेक्निक का तृतीय व पंचम सेमेस्टर का फाइनल परीक्षा के लिए फार्म भरा जा रहा है. लगभग साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं में से दो सौ छात्र-छात्राओं का फाॅर्म अब तक भरा जा चुका है. सोमवार को फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि है.
उन्होंने कहा कि जब भी परीक्षा फाॅर्म भरने का समय आता है तो ट्रस्ट से निष्कासित लोग हंगामा करने पर उतारू हो जाते हैं. इधर, संस्थान में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि शाम का नाश्ता बच्चों को नहीं मिल पाया, लेकिन रात्रि का भोजन सुरक्षा के बीच बच्चों को कराया जायेगा.
