उम्मीद है कि नववर्ष जनता में नयी उमंग व उत्साह का संचार करेगा. झारखंड प्रदेश तरक्की करे, इस बात की चाहत है. राज्य में हेमंत सरकार को पूर्ण बहुमत मिला है. इस नये जनादेश के बूते जनहितार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा. इस सरकार से जनता की जो उम्मीदें हैं, उसे पूरा किया जायेगा. विकास की परिकल्पना को सार्थक रूप देते हुए जनमानस तक इसे पहुंचाने का कार्य किया जायेगा.
नववर्ष पर गिरिडीह जिले की तरक्की का संकल्प
उम्मीद है कि नववर्ष जनता में नयी उमंग व उत्साह का संचार करेगा. झारखंड प्रदेश तरक्की करे, इस बात की चाहत है. राज्य में हेमंत सरकार को पूर्ण बहुमत मिला है. इस नये जनादेश के बूते जनहितार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा. इस सरकार से जनता की जो उम्मीदें हैं, उसे पूरा किया जायेगा. […]

डाॅ सरफराज अहमद, विधायक, गांडेय
जनता को सुविधा मुहैया कराएंगे : विनोद सिंह
वर्ष 2020 में बगोदर के लिए विकास की कई प्राथमिकताएं हमने तय की हैं. इनमें जर्जर सड़कों की मरम्मत, चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार, प्रवासी मजदूरों के मदद के लिए आवश्यक नीति और बिजली ग्रिड को चालू करना शामिल होगा. अनुमंडल बना है पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. इसे भी दुरुस्त करूंगा. जनता की समस्याओं को दूर करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा.
विनोद सिंह, विधायक, बगोदर
विकास की खींची जाएगी लकीर : सुदिव्य सोनू
नववर्ष पर मेरी कामना है कि नये साल में सभी स्वस्थ रहें. एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें. नये साल में राज्य सरकार अपने कर्तव्यों को पूरा करेगी. हेमंत सरकार में गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में विकास की नयी लकीर खींची जायेगी. यहां जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जायेगा. जन-जन का विकास कर उनका जीवन स्तर ऊंचा करने का कार्य किया जायेगा.
सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक, गिरिडीह
विकास कार्यों को पूरा करूंगा : केदार हाजरा
नये साल पर सबका साथ सबका विकास की तर्ज में अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करूंगा. जनता की सेवा और उनके सुख-दु:ख में सदैव साथ रहूंगा. नया साल जनता के लिए खुशियों से भरा हो यह उनकी कामना है. इस बात की भी उम्मीद है कि जनता को नयी सौगात मिले. उनके कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों को पूरा कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा. साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचायी जायेगी.
केदार हाजरा, विधायक, जमुआ
चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता : डीसी
नववर्ष पर गिरिडीह के लोगों के लिए सफलता का द्वार खुले और लोग तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ें. लोग शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें. वर्ष 2020 के लिए विकास को लेकर भी कई चीजे हमने तय की हैं.
कोशिश होगी कि उन्हें धरातल पर उतारा जाये. स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में प्रयास होगा. साथ ही चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करना भी हमारी प्राथमिकता होगी.
राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, गिरिडीह
क्राइम कंट्रोल पर रहेगा फोकस : एसपी
नये साल पर लोग सुरक्षित रहे, प्रगतिशील रहें और सकारात्मक सोच के साथ सदैव आगे बढ़ें. यही हमारी कामना है. साथ ही 2020 में हमारी कोशिश होगी कि नक्सल समस्या, ट्रैफिक समस्या पर कुछ विशेष कर सकें.
इसके अलावा टेक्नोलॉजी बेस्ड क्राइम कंट्रोल को और दुरुस्त किया जायेगा. जन जागरूकता की दिशा में भी कई कार्य करने की योजना है. साइबर अपराध के उद्भेदन में भी तेजी लायी जायेगी.
सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह