बहन-भांजी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट में बहन व भांजी के साथ मारपीट करने के आरोपी गुड्डू साव उर्फ अभिषेक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया. बताया जाता है कि रेखा देवी नामक महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया […]

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट में बहन व भांजी के साथ मारपीट करने के आरोपी गुड्डू साव उर्फ अभिषेक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया. बताया जाता है कि रेखा देवी नामक महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया था कि 27 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे उसका भाई गुड्डू साव गाली-गलौज करने लगा. वह हाथ में भुजाली लेकर आया और जमीन उसके नाम लिख देने को कहा.

ऐसा नहीं करने पर दोनों मां-बेटी की हत्या करने की धमकी दी. इसके बाद वह मारपीट करने लगा. इससे उसे काफी चोट आयी. उसके शोर मचाने पर उसकी बेटी पूजा कुमारी आयी तो गुड्डू ने उसे छोड़कर उसकी बेटी के माथे पर हथियार से वार कर दिया. इससे उसका सिर फट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >