बाइक के धक्के से जवान की मौत

गांडेय : शनिवार रात गश्त के क्रम में एक बाइक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत हो गयी. घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के पास की है. ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि पीरटाड़ से चुनाव ड्यूटी में आये होमगार्ड जवान मनोज कुमार सिंह बीती रात गश्त में थे. वाहन […]

गांडेय : शनिवार रात गश्त के क्रम में एक बाइक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत हो गयी. घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी के पास की है. ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि पीरटाड़ से चुनाव ड्यूटी में आये होमगार्ड जवान मनोज कुमार सिंह बीती रात गश्त में थे. वाहन जांच के क्रम में पंडरी के पास बाइक के चालक ने अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया. इस घटना में होमगार्ड जवान व बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया.

घटना के बाद आनन-फानन घायल मनोज कुमार सिंह व बाइक चालक को इलाज के लिये पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में होमगार्ड जवान ने दम तोड़ दिया. इधर, पीएमसीएच में पोस्टर्माटम के बाद शव को गिरिडीह होते हुए पीरटांड़ भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >