करंट लगने से युवक की गयी जान

मामला लेदा पंचायत के कोदयडीह गांव का गिरिडीह : घर में बिजली का बल्ब लगाने के क्रम में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हो गयी. मामला गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लेदा पंचायत के कोदयडीह गांव का है. मृतक के पिता संग्राम हेंब्रम ने […]

मामला लेदा पंचायत के कोदयडीह गांव का

गिरिडीह : घर में बिजली का बल्ब लगाने के क्रम में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हो गयी. मामला गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लेदा पंचायत के कोदयडीह गांव का है. मृतक के पिता संग्राम हेंब्रम ने बताया कि उसके पुत्र संजय कुमार(22) की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी.
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे संजय अपने घर में बल्ब जलाने के लिए लाइन ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह घर पर ही बेहोश हो गया. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि वे और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गये थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उसके पुत्र को करंट लग गया है. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >