गिरिडीह : महिला ने केरोसिन उड़ेलकर किया आत्मदाह, लोग खींच रहे थे फोटो

गिरिडीह : एक महिला ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया. घटना मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरगंडा नया पुल के पास की है. बताया जाता है कि शाम लगभग चार बजे एक महिला बोतल लेकर पुल के नीचे पहुंची और अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली. आग लगाने के बाद […]

गिरिडीह : एक महिला ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया. घटना मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरगंडा नया पुल के पास की है. बताया जाता है कि शाम लगभग चार बजे एक महिला बोतल लेकर पुल के नीचे पहुंची और अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली.
आग लगाने के बाद महिला चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुनकर जब समीप रहनेवाले व मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुल के नीचे झांका तो देखा कि एक महिला जल रही है. कुछ लोग महिला को बचाने के लिये भी पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस बीच कुछ लोगों द्वारा इस हृदय विदारक तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करते देखा गया.
लोगों का कहना है कि संभवत: पारिवारिक विवाद में महिला ने आत्मदाह किया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को दी गयी. एएसआइ श्रवण कुमार सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. महिला कहां की है और उसने आत्मदाह क्यों की, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >