ताराटांड़ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

100 पेटी बनी नकली शराब बरामद एक बोलेरो भी जब्त एक घर में चल रहा था अवैध कारोबार गिरिडीह/गांडेय : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बदगुदा, टोला डुमरियाटांड़ में पुलिस ने एक घर में चल रही नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान दौरान पुलिस की टीम ने जेएच 09एच 8944 […]

100 पेटी बनी नकली शराब बरामद एक बोलेरो भी जब्त

एक घर में चल रहा था अवैध कारोबार
गिरिडीह/गांडेय : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बदगुदा, टोला डुमरियाटांड़ में पुलिस ने एक घर में चल रही नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान दौरान पुलिस की टीम ने जेएच 09एच 8944 नंबर की बोलेरो वाहन के अलावा 2580 छोटी-बड़ी शराब की बोतलें बरामद कीं. सभी शराब 100 पेटियों में भरी हुई थी. इसके अलावा शराब की खाली बोतलें 55 पेटी, एक ब्लू रंग का ड्रम, पानी की टंकी 2 पीस, रैपर, स्टीगर, स्टील का नल बरामद किया गया है.
यह जानकारी शुक्रवार की शाम को सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने ताराटांड़ थाना में प्रेस वार्ता में की. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरियाटांड़ के महादेव सोरेन के घर में नकली शराब बनायी जा रही है. इस सूचना पर गुरुवार की रात को छापेमारी की गयी. पुलिस की टीम जब पहुंची तो उस वक्त बोलेरो वाहन पर शराब को लोड किया जा रहा था. अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन के चालक व तस्कर भाग निकले. बाद में वाहन को जब्त किया गया और घर के अंदर छापेमारी की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
एसडीपीओ ने बताया कि इस अभियान में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद, अनि प्रदीप महतो, सअनि रामकुंवर लोहरा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >